फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTO: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना है, तो तीन दिन न आएं...आरटीओ का सर्वर है डाउन

Sat, 10 May 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा आरटीओ में सर्वर डाउन होने से बायोमेट्रिक और आवेदन के कार्य नहीं हो सके। अब इसके लिए तीन दिन इंतजार करना होगा।
 
विज्ञापन
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय (आरटीओ) में शुक्रवार को सर्वर डाउन होने से ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य नहीं हुआ। इससे परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। बायोमेट्रिक और आवेदन करने वाले आवेदक परेशान हुए। अब तीन दिन तक नए लाइसेंस का आवेदन करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले



 

हर माह सर्वर खराबी की वजह से ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से सर्वर में खराबी बनी रही। कई लोग बॉयोमेट्रिक के लिए इंतजार कर लौट गए। नए ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन भी नहीं हो सके।

ये भी पढ़ें -  IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन


 
विज्ञापन

अब शनिवार से सोमवार तक विभाग बंद रहेगा। ऐसी स्थिति में लाइसेंस के आवेदन मंगलवार से हो सकेंगे। आरआई उमेश कटियार ने बताया कि सर्वर की समस्या होने के कारण लाइसेंस के कार्य नहीं हो सके। अब इन लोगों को नया स्लॉट दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी...आगरा में पकड़ी गईं एक करोड़ की ये दवा, औषधि विभाग ने दिया नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें