फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंसः आवेदकों को नहीं मिल रही 'राहत', विभाग ने स्लॉट बढ़ाया फिर भी लंबा 'इंतजार'

Mon, 23 Dec 2019 03:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन
आरटीओ में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को राहत देने के लिए प्रतिदिन आवेदन करने वालों का स्लॉट बढ़ाने से भी राहत नहीं मिली। अब प्रतिदिन का स्लॉट 425 व्यक्तियों का है। इसके बाद भी 28 दिन की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों की संख्या में सितंबर से वृद्धि होना शुरू हुआ था। पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए प्रतिदिन 250 का स्लॉट आवंटित था। आवेदकों की संख्या बढ़ी तो इसे बढ़ाकर 350 कर दिया। इसके बाद भी 40 से 45 दिन की वेटिंग चल रही थी।

आवेदकों को एक और सवा माह बाद टेस्ट देने आना पड़ रहा था। दो सप्ताह पहले आवेदकों को राहत देने के लिए आरटीओ में लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट 425 आवेदक प्रतिदिन कर दिया, लेकिन स्लॉट बढ़ने का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। अब भी नए आवेदकों को 28 दिन बाद की तारीख टेस्ट देने के लिए दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लॉट निकलने के बाद परेशान हो रहे आवेदक
लर्निंग लाइसेंस में सबसे ज्यादा परेशान वे होते हैं जोकि आवेदन करते वक्त टेस्ट के लिए दी गई तारीख को नहीं पहुंच पाते हैं। अगले दिन आने पर उन्हें दोबारा से एक माह बाद की तारीख दी जाती है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में ऐसे 350 आवेदक आए, जिनके स्लॉट निकल चुके थे। 

अभी नहीं दिख रहा स्लॉट बढ़ने का असर
स्लॉट बढ़ाए जाने का असर अभी नहीं दिखाई दे रहा है। काफी संख्या में लोग स्लॉट वाली तारीख पर नहीं आते हैं। इसका भी असर पड़ता है। -सुधीर वर्मा, आरआई, आरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें