फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कार निकालने के विवाद में चालक को मारी गोली, दहशत में स्कूल संचालक, दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 17 Dec 2025 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कार निकालने के विवाद में चालक को गोली मार दी गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाना के कोटली बगीची क्षेत्र में सोमवार रात कार निकालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली स्कूल संचालक के चालक के पेट में लग गई।
विज्ञापन


कोटली बगीची निवासी स्कूल संचालक राहुल कुमार ने बताया कि घर से कार लेकर जा रहे थे। गली में योगेंद्र राठी अपनी कार को बीच में खड़ा कर रखा था।। उन्होंने योगेंद्र से कार किनारे करने के लिए कहा, तो वह अभद्रता करने लगा। उसने अपने साथी मनोज और रवि को बुला लिया। उन पर आरोपियों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली उनके चालक अनूप फौजदार के पेट में लगी। घायल चालक को इलाज के लिए इमरजेंसी ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एसीपी ताज सुरक्षा पियुष कांत राय ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें