फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर सिफारिशों का दौर हुआ शुरू, 397 आपत्तियों से फाइनल सूची अटकी

Wed, 17 Dec 2025 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनवाने के लिए स्कूल संचालक सिफारिश लगवा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में करीब 60 सिफारिश पत्र प्राप्त हुए है। वहीं परीक्षा केंद्र सूची पर करीब 397 आपत्तियां लगी है। मंगलवार को परीक्षा केंद्र की आपत्तियां निस्तारण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन
UP Board - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board exams: फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा का आयोजन होने जा रहे है। शासन के स्तर से 160 परीक्षा केंद्रों की सूची घोषित की गई है। इस सूची पर करीब 397 आपत्ति जमा हुई। इनके निस्तारण के लिए जिला और तहसील स्तर पर टीम बनाई गईं हैं। जो मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कर रहीं हैं। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि कई आपत्तियों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इस वजह से परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल नहीं हो सकी। सभी टीमों को जल्द रिपोर्ट जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा- 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों पर एक नजर
हाईस्कूल


संस्थागत             व्यक्तिगत

छात्र- 32512             44

छात्राएं- 27793             22
कुल -60305             66


इंटरमीडिएट संस्थागत            व्यक्तिगत
छात्र- 34874             541
छात्राएं- 25899             237
कुल - 60773             778
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें