फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस और डंपर की टक्कर में चालक की मौत

Sat, 24 Jan 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। जगनेर रोड पर गामरी गांव के पास बृहस्पतिवार रात एक बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक दीवान सिंह की मौत हो गई। बस चालक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। जयपुर से आगरा आ रही एक तेज रफ्तार बस और आगरा की ओर से अकोला की तरफ जा रहा डंपर टकरा गया। दोनों वाहनों के चालक फंस गए थे। राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। बस चालक के पैर में गंभीर चोटें हैं। डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को जेसीबी की मदद से निकाला गया।
डंपर चालक की पहचान खेरागढ़ के निमेना मिर्जपुर निवासी दीवान सिंह (36) पुत्र शिव नारायण सिंह के रूप में हुई। एसएन मेडिकल कॉलेज में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने दोनों घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया था। दीवान सिंह के परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें