फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए ड्राइवर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
किरावली मृतक राजवीर सिंह केघर पर परिजन महिलायें फोटो स्रोत स्वयंकिरावली मृतक के घर पर बैठे शोक
विज्ञापन
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव जैंगारा निवासी 47 वर्षीय राजवीर सिंह चाहर की गुरुग्राम में सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए और बुधवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह पिछले 20 वर्षों से पैन इंडिया कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन

राजवीर सिंह चाहर के छोटे भाई धर्मवीर सिंह चाहर ने बताया कि राजवीर परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहे। 20 अक्तूबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। बुधवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर का पैतृक गांव जैंगारा में अंतिम संस्कार किया गया। राजवीर के पिता किसान हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी नीमा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, 17 वर्षीय बेटी दिव्यानी और 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस पिता को याद कर बिलख रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें