एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव अवाखेड़ा (माइल स्टोन-62) के पास गिट्टी से भरे ट्रक में पीछे से कैंटर घुस गया। कैंटर सवार चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हाथरस से लौकी भरकर कैंटर गाजीपुर जा रहा था।
वहीं बलदेव के गांव हथौड़ा (माइल स्टोन-123) के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई सफारी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सफारी सवार दो महिला घायल हो गईं। सफारी सवार सभी वृंदावन दर्शन को गोरखपुर से आ रहे थे।
हाथरस के गांव लखपुरा निवासी संजय (32) पुत्र अंगद कैंटर चालक था। सोमवार की देर रात कैंटर में लौकी भरकर गाजीपुर के लिए चला था। एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव बचवाखेड़ा (माइल स्टोन-62) के पास पहुंचा कैंटर आगे चल रहे ट्रक में में घुस गया।
कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैंटर में सवार महिपाल सिंह निवासी अलीपुर (हाथरस) और राजनलाल निवासी अरौट (हाथरस) घायल हुए।