फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: प्राइवेट बस के चालक-परिचालक ने दो बहनों को पीटा, आधे रास्ते पर उतारकर फरार; मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Feb 2024 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में प्राइवेट बस के चालक-परिचालक ने दो बहनों को पीटा। साथ ही आधे रास्ते पर उतारकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना खंदौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्राइवेट बस में चालक-परिचालक ने दो बहनों को पीटा। इसके बाद दोनों को आधे रास्ते पर उतारकर चले गए। पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा के पास की है। मारपीट में दोनों बहनों को चोंट आई है। आगरा के शास्त्रीपुरम के पीपल वाली गली निवासी बबली पत्नी मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी शास्त्रीपुरम में कपड़े की दुकान है। वह अपनी बहन सिमरन शर्मा के साथ दिल्ली से कपड़े लेकर प्राइवेट बस से आगरा आ रहीं थीं। 

केबिन खोलने की बात को लेकर हुई कहासुनी

रात करीब साढ़े दस बजे बस खंदौली टोल प्लाजा पहुंची। यहां पर बबली ने परिचालक से केबिन खोलने की बात कही। इस पर परिचालक ने केबिन खोलने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। चालक-परिचालक ने बस को टोल प्लाजा के पास रोक दिया। 

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसके बाद दोनों ने अपने साथियों को बुला लिया। साथियों के साथ मिलकर हम दोनों बहनों को पीटा। गाली-गलौज की। बबली ने फोन करके पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दिया। जब तक पुलिस आती चालक- और उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए बस लेकर भाग गए। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता बबली की तहरीर पर चालक-परिचालक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें