बरहन। विधायक खेल स्पर्धा के तहत बरहन में हो रहे महामुकाबले में मंगलवार को दृष्टि स्टार क्रिकेट क्लब बरहन और एकता क्रिकेट क्लब खंदौली ने जीत दर्ज की। पहली पाली में टॉस जीतकर खंदौली क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 105 रन बनाए। जवाब में दृष्टि स्टार क्रिकेट क्लब बरहन ने नौ ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।
दूसरी पाली में एकता क्रिकेट क्लब खंदौली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम क्रिकेट क्लब तिहैया ने 15 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में एकता क्रिकेट क्लब खंदाैली ने 12 ओवर में आसानी से जीत दर्ज कर ली। इस दौरान श्याम सुंदर परमार, जयपाल सिंह, एसके रावत, रामकिशन शर्मा, विकास दिवाकर आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।