आगरा। दयालबाग कॉसमॉस अकादमी के मैदान पर मान्या क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए ध्रुव ने महज 75 गेंदों पर धुआंधार दोहरा शतक जड़ दिया। ध्रुव तोमर की पारी देखकर दर्शक दंग रह गए। ध्रुव तोमर ने 18 छक्कों और 21 चौकों की मदद से 203 रन बनाए। उनकी इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी की बदौलत मान्या क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 403 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी की टीम काफी मशक्कत के बाद 356 रन ही बना सकी। मान्या क्रिकेट अकादमी ने यह मुकाबला 47 रन से जीत लिया। ध्रुव तोमर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।