फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रायभा में पेयजल व्यवस्था ठप, बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण

विज्ञापन
पेयजल व्यवस्था, बूंद बूंद पानी को तरसे ग्रामीणरायभा
विज्ञापन
अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा में भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। रायभा गांव के नगला बघेल, किरावली रोड क्षेत्र में पिछले 15-20 दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। महिलाएं दूर-दराज के स्रोतों पर लंबी-लंबी लाइन लगाकर पानी भरने को मजबूर हैं जहां काफी देर इंतजार के बाद उनका नंबर आता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रभुदयाल, केशव बघेल, नेत्रपाल सिंह, उदय सिंह, वीरेंद्र, जितेंद्र व दीपक बघेल समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार तहसील दिवस और जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। ग्रामीण प्रधान को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है क्षेत्र में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। मामले में ग्राम पंचायत सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीण शिकायत लिखकर देंगे तो पानी की समस्या निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें