उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 27 और 28 जनवरी को परीक्षा का आयोजन करेगा। आगरा जिले में यह परीक्षा दो पालियों में विभिन्न केंद्रों पर होगी।
इसके लिए दिशा निर्देश के मुताबिक, अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश अपने साथ लाएंगे, जिस पर पासपोर्ट आकर की फोटो होनी चाहिए। एक आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, पासपोर्ट एवं वोटर आईडी कार्ड की मूल प्रति भी लानी होगी।
आईडी प्रूफ न होने की स्थिति में केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही हो सकेगा। अभ्यर्थी अभ्यर्थी का प्रवेश और दस्तावेज का सत्यापन सीसीटीवी की निगरानी में किया जाएगा। परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षक भी प्रवेश पत्र और आईडी चेक करेंगे।
परीक्षा के लिए ड्रेस कोड
- हल्के कपड़े, जैसे ट्राउजर, सलवार सूट आदि। बड़े बटन, ब्रोच, फूल इत्यादि नहीं।
- चप्पल एवं बिना हील के सेंडल आदि। जूते, ऊंची हील के सेंडल नहीं।
- काला और नीला बॉल पेन लेकर आने की ही अनुमति दी जाएगी।
यह नहीं लाएं
- मुद्रित और लिखित सामग्री, कागज के टुकड़े, रेखागणित पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव,
इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्केनर आदि।
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थबेंड आदि कोई भी संचार डिवाइस, कैमरे, आदि।
- गहने, वालेट, गोगल्स, हैंड बैग, कैप।
- पानी की बोतल, खाने के सामान।