फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 700 युवाओं के सपनों को लगेंगे रोजगार के पंख

Sun, 19 Jan 2025 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उद्यमी बनने की इच्छा रखने वाले 700 युवाओं के सपनों को पंख लगेंगे। उनको उद्योग लगाने के लिए पांच लाख तक का ऋण मिलेगा। ऋण पर अनुदान का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं उनको किसी प्रकार की गारंटी भी नहीं देनी होगी।जिले के बहुत ये युवा अपना उद्यम लगाना चाहते हैं लेकिन धन के अभाव में वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना वरदान बनेगी। इस योजना के तहत जिले को 700 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इन युवाओं को अपना उद्यम लगाने के लिए बिना गारंटी के पांच लाख रुपये का ऋण मिलेगा। ऋण पर चार वर्ष तक कोई ब्याज नहीं देना होगा। लाभार्थी को परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान मिलेगा। आईटीआई उत्तीर्ण या फिर कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर ऋण मिलेगा। सामान्य वर्ग के आवेदक को परियोजना लागत की 15 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदक को 12.50 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति जनजाति के आवेदक को 10 प्रतिशत मार्जिन मनी स्वयं लगानी होगी। योजना के लिए आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह प्रदेश का निवासी हो। शैक्षिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। 12 वी पास को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

इन सेक्टरों के लिए मिलेगा ऋण : टेलरिंग, बुटिक, हेयर कटिँग, रेस्टोरेंट, कार- वॉशिंग सेंटर, गाड़ी की रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर रिपेयरिंग, टीबी, ट्रांजिस्टर रिपेयरिंग, टेंट हाउस, ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग वर्क्स,आटा चक्की- एक्सपेलर, बेकरी उत्पाद, नमकीन निर्माण हस्तशिल्प उत्पाद से संबंधित उद्योग, फूड प्रोडक्ट, लॉड्री, लाइट, टेंट हाउस, डेयरी उत्पाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें