18एमएनपी-16-लहरा महुअन में नाटक प्रस्तुत करते स्वयं सेवी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज का गांव लहरा महुअन में चल रहा सात दिवसीय शिविर बुधवार को समाप्त हो गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों व ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया।
एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर स्वयंसेवियों ने अनपढ़ नेता नाटक प्रस्तुत किया। जिसकी ग्रामीणों ने खूब प्रशंसा की। स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र राजपूत ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि घरों के आस-पास सफाई रखी जाए। कार्यक्रम अधिकारी बीएल शाक्य ने स्वयं सेवियों को निर्देश दिए कि सात दिनों तक उन्होंने जो जानकारी ग्रामीणों को दी है उस पर स्वयं भी अमल करें। समापन अवसर पर प्रबल कुमार, एसएस चौहान, राजेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे।