फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गली में भरे गंदे पानी की निकासी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर में आम रास्ते पर जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लंबे समय से गंदा पानी भरा हुआ था। इससे ग्रामीणों को रोजाना उसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर गली में भरा पानी निकालने का काम किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से गली में भरे पानी को निकलवाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी जागीर उमेश कौशल के निर्देश पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर गली में भरे गंदे पानी की निकासी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें