बाह: अमर उजाला इंपैक्ट: उदयपुर कला की बदहाली की 17 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर
बाह। जैतपुर ब्लॉक के उदयपुर कला गांव में 18 साल से बदहाल पड़ी गलियों और नालियों की सुध आखिरकार प्रशासन ने ले ली है। 17 नवंबर के अंक में बदहाल पड़ी हैं गलियां, 18 साल से शिकायतें बेअसर शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया।
जैतपुर के एडीओ पंचायत आमीन अहमद सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ गांव पहुंचे और सिल्ट व गंदगी से अटी नालियों की सफाई कराई। एडीओ पंचायत ने बताया कि कच्ची गलियों और नालियों के पक्के निर्माण के लिए इन्हें ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में शामिल कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी अजय भदौरिया ने बताया कि वर्ष 2008 से जाटव और धानुक बस्ती की गलियों को पक्का कराने के लिए ब्लॉक, तहसील और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें की जा रही थीं। गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ था। सफाई होने से ग्रामीणों को राहत मिली है, अब जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
बाह: अमर उजाला इंपैक्ट: उदयपुर कला की बदहाली की 17 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर