फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभैदोपुरा के विवेक इंदाैलिया बने फ्लाइंग ऑफिसर, एएफसीएटी में पाई चौथी रैंक

विज्ञापन
किरावली विवेक इंदौलिया बने फ्लाइंग आफीसर चौथी रेंक आने पर बढ़ाया देश का गौरव स्वागत करते समाज स
विज्ञापन
किरावली। गांव अभैदोपुरा निवासी विवेक इंदाैलिया ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन पाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विवेक की प्रारंभिक व इंटरमीडिएट शिक्षा किरावली स्थित केएम पब्लिक स्कूल से हुई। उनके पिता चंद्रभान सिंह डालमिया चीनी मिल में कार्यरत हैं। माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। भाई सुमित इंदाैलिया भारतीय वायुसेना में सेवारत हैं। समाजसेवी व भाजपा नेता भूप सिंह इंदौलिया ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें