फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवसः राज्यपाल से पुरस्कार पाएंगे मथुरा के डॉ. विजय कृष्ण

Wed, 04 Sep 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विजय कृष्ण सारस्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सरकार ने छाता स्थित गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विजय कृष्ण सारस्वत को राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इस पुरस्कार के लिए प्रदेश में आठ शिक्षक चयनित किए गए हैं। इन्हें पांच सितंबर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद से गांधी इंटर कॉलेज छाता के प्रधानाचार्य डॉ. विजय कृष्ण सारस्वत और राजकीय कालेज लोहवन की प्रधानाचार्य कविता सक्सेना का नाम राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। 

राज्य सरकार ने निर्धारित मानदंडों को परखने के बाद डॉ. विजय कृष्ण सारस्वत के नाम की घोषणा की है। डॉ. सारस्वत इससे पूर्व में डीएवी इंटर कॉलेज गोवर्धन के भी प्रधानाचार्य रह चुके हैं। इससे पूर्व में वे केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षक थे। उनकी कई रिसर्च पेपर और पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें