मैनपुरी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निर्वाण दिवस पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि डॉ. लोहिया अंग्रेजी के धुर विरोधी रहे। वे जानते थे कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका में अंग्रेजी का प्रयोग प्रजातंत्र में जनता के शत प्रतिशत भागीदारी के रास्ते का रोड़ा है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री दीप सिंह पाल ने कहा कि डॉ. लोहिया के ‘अंग्रेजी हटाओ’ आंदोलन को हिंदी का वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश के तौर पर देखा गया। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि डॉ. लोहिया के अनुसार ‘अंग्रेजी हटाओ’ का अर्थ मातृभाषा को प्रभाव में लाना था।
इस दौरान केसी यादव, सुखवीर सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, योगेंद्र सिंह, आरडी निगम, ज्योति मैसी, कृष्णादास लोधी, राकेश ठाकुर, मानवेंद्र सिंह यादव, सत्यम कठेरिया, राजू चौधरी, टिन्नी यादव, महेश यादव, सनोज पाल मौजूद रहे।