फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर डॉ. राजत सर्व कपूर सम्मानित

विज्ञापन
राजत कपूर
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के खेल चोट विशेषज्ञ डॉ. राजत सर्व कपूर को ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस में आयोजित इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसायटी-जोड़ संरक्षण कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। आयोजन सचिव एवं जीआईएमएस के डॉ. विकास सक्सेना ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहभागिता करने के साथ ही डॉ. कपूर ने शैक्षणिक सत्र में विशेषज्ञ के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इसमें घुटने की दूरबीन विधि से शल्य चिकित्सा, जोड़ संरक्षण और खेल चिकित्सा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। चिकित्सकों ने उपचार की आधुनिक तकनीकों और खेल चोटों की रोकथाम को लेकर अनुभव भी साझा किए। डॉ. राजत सर्व कपूर इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसायटी की कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ चिकित्सकों, शिक्षकों और गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया। डॉ. कपूर खेल चोटों और आधुनिक आर्थ्रोस्कोपी उपचार के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें