फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट-लतीफी: दो दिन बाद आंबेडकर विवि की परीक्षा, छात्रों को नहीं पता केंद्र, प्रवेश पत्र भी नहीं किए गए जारी

Thu, 27 Apr 2023 10:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो दिन बाद शुरू होनी हैं। लेकिन, अभी तक प्रवेश पत्र भी नहीं जारी किए गए। यहां तक कि अभी तक छात्रों को अपना परीक्षा केंद्र तक नहीं पता।
 
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दो दिन बाद 29 अप्रैल से शुरू होनी हैं। अभी तक छात्रों को पता नहीं है कि उनका परीक्षा केंद्र कौन सा है। प्रवेशपत्र जारी नहीं हो पाए हैं। यही नहीं अभी तक सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म तक नहीं भरे गए हैं। यह भी प्रक्रिया साथ में चल रही है। 

विज्ञापन


बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा केंद्रों की प्राथमिक सूची तैयार करने में लगा रहा। शाम आठ बजे तक केंद्रों की सूची जारी नहीं हो पाई थी। वहीं, परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना है, वह प्रवेशपत्र का इंतजार कर रहे हैं। कॉलेजों में पहुंचकर जानकारी कर रहे हैं। कॉलेजों को प्रवेशपत्र उपलब्ध नहीं कराए हैं। इससे वह छात्र-छात्राओं को जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

27 अप्रैल की दोपहर तक स्वीकार की जाएंगी आपत्तियां 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 26 अप्रैल की रात में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। 27 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। वहीं, राजकीय व एडेड कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र जारी किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्र तय होने के बाद 27 अप्रैल की शाम तक सेल्फ फाइनेंस वाले कॉलेजों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें