फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश चाहते हैं तो करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

Fri, 26 Apr 2019 08:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
dr bhimrao ambedkar university agra
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षाओं के बीच आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। 27 अप्रैल से ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे जा सकेंगे। अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। 31 मई तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सभी आवासीय संस्थानों और संबद्ध कालेजों के कुछ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर आनलाइन आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के बीएएलएलबी, एलएलबी, एमएड, एमएससी/एमएससी एग्रीकल्चर, बीएससी एग्रीकल्चर, एलएलएम, बीपीएड के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 

विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश फार्म भरे जाने से संबंधित जानकारी डाल दी गई है। 27 अप्रैल से छात्र-छात्राएं प्रवेश फार्म भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरे जाने के लिए आवेदकों को पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करना होगा।

यह प्रक्रिया पूरी होने पर फीस भरने का विकल्प आएगा। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 1000 रुपये और एससी/एसटी के छात्रों को 700 रुपये फीस जमा करनी होगी।

फीस जमा होते ही पीडीएफ फार्मेट में दो कापी प्राप्त होगी। आवेदक को एक कापी अपने पास रखना होगी और दूसरी विश्वविद्यालय में सारे प्रमाणपत्रों के साथ जमा करनी होगी। प्रवेश के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार, गणित विभाग को डाक से हार्ड कॉपी भेजनी होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें