फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, अब 2 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 28 Oct 2025 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब 2 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। पूर्व में परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर थी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने छात्र हित में परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म 2 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। इससे बीए, बीएससी बीकॉम के प्रथम, तृतीय और पंचम एवं परास्नातक के एमए, एमएससी और एमकॉम के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


पूर्व में परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर थी, जबकि विलंब शुल्क के साथ 27 अक्तूबर तक आवेदन की अनुमति थी। जबकि 33 प्रतिशत सीट वृद्धि के बाद महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। ऐसे में नव प्रवेशित छात्रों के दस्तावेज सत्यापन और विषय चयन जैसी प्रक्रियाओं में देरी के कारण उक्त विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही थी। अब समय बढ़ने से कॉलेजों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का समय मिल गया है।

80 हजार छात्र छूट गए थे आवेदन से
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 80 हजार विद्यार्थियों ने समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भरा था। अब तिथि बढ़ने से ये छात्र भी परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन


कॉलेज एसोसिएशन की मांग हुई सफल
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने कुलपति से तिथि बढ़ाने की मांग की थी। उनका कहना था कि दिवाली अवकाश, प्रवेश प्रकिया और सीमित समय के चलते करीब 50 प्रतिशत छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने से रह गए थे।

नवंबर में परीक्षा प्रस्तावित
विवि की स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम तृतीय और पंचम सेमेस्टर, बीकॉम वोकेशनल प्रथम व तृतीय सेमेस्टर और परास्नातक की एमए, एमएससी और एमकॉम के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के द्वितीय सप्ताह में कराना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें