फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव को मानद उपाधि से सम्मानित करेगा विश्वविद्यालय

Tue, 23 Oct 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आईसीएमआर के महानिदेशक पद्मश्री प्रोफेसर बलराम
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक पद्मश्री प्रोफेसर बलराम भार्गव को मानद उपाधि देगा। सोमवार को कार्य परिषद की बैठक में इनका नाम तय हुआ है। राज्यपाल की मंजूरी के लिए नाम भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 अक्तूबर को होने जा रहा है। इसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय हर साल विभिन्न क्षेत्र के नामीगिरामी हस्ती को मानद उपाधि प्रदान करता है। कार्य परिषद की बैठक में सभी सदस्यों ने प्रो. बलराम भार्गव के नाम पर सहमति जताई।

मंगलवार को राजभवन नाम प्रस्तावित करते हुए राज्यपाल की मंजूरी ली जाएगी। कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि चिकित्सा जगत से प्रो. भार्गव को मानद उपाधि के लिए चुना गया है। ये इनोवेटिव डाक्टर के रूप में ख्यातिप्राप्त हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हृदय रोग विशेषज्ञ हैं प्रो. भार्गव

नई दिल्ली में 1961 में जन्मे प्रोफेसर बलराम हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और एम्स में सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. भार्गव ने स्वदेशी कम लागत वाले कार्डियोलॉजिकल स्टेंट का मूल्यांकनकर्ता हैं और प्लेटिनम इरिडियम विकसित किया है। एम्स में स्टेम सेल सेंटर स्थापित कराने का श्रेय भी इन्हीं को जाता है। 

ये कार्डियोमायोपैथी रोगियों के इलाज की सुविधा का दुनिया में पहला सेंटर है। 2014 में इनको पद्मश्री से भी नवाजा गया है। अभी प्रो. भार्गव 2025 तक टीबी के समूल खात्मे के लिए अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें