17 पाठ्यक्रमों के परिणाम छह को जारी किए
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छह नवंबर को 17 परास्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए। इसमें एमए अंतिम के अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, गणित, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान आदि विषय शामिल हैं। छात्र-छात्राएं इन्हें विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
प्रदूषणः दमघोंटू हुई ताजनगरी की हवा, एक्यूआई 417, आंखों में जलन के साथ गले में परेशानी की शिकायत
परीक्षा समिति में कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज प्रायोगिक परीक्षा के अंक भेजने में मनमानी कर रहे हैं। कुछ कॉलेजों की शिकायत मिली थी कि उन्होंने परीक्षा कराए बिना अंक दे दिए हैं, इसके लिए साक्ष्य के तौर पर उत्तर पुस्तिका व सीडी भी मंगाई जा रही है। परिणाम जारी होने में जो कॉलेज बाधा बन रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण को परीक्षा समिति में रखकर निर्णय लिया जाएगा। आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है।
- प्रो. अशोक मित्तल, कुलपति, विश्वविद्यालय