फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालयः परीक्षा कराने की तैयारी, कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Wed, 09 Sep 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। बीएससी तृतीय वर्ष का इंडस्ट्रियल रसायन शास्त्र का चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा अब 15 सितंबर की जगह 25 सितंबर को होगी। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 11 सितंबर से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को केंद्र पर मास्क पहनकर जाना है। यदि कोई परीक्षार्थी बिना मास्क के केंद्र पर पहुंचता है तो संबंधित कॉलेज को मास्क उपलब्ध कराना होगा। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार की ओर से आठ सितंबर को कॉलेजों को जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन कक्षाओं में 40 से 60 परीक्षार्थियों की बैठने की क्षमता है, उन कक्षों में अब क्षमता से 50 फीसदी परीक्षार्थियों को ही बैठाया जाना है।

प्रत्येक पाली की परीक्षा से पहले कक्ष को सैनिटाइज करना होगा। प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। कक्षा में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों के साबुन से हाथ धोने या हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण मिलने पर बाद में परीक्षा कराई जाएगी
यदि किसी परीक्षार्थी में कोरोना के लक्षण मिलते हैं, तो उसे परीक्षा में शामिल नहीं कराया जाना है। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए बाद में अलग से विशेष परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे परीक्षार्थी को मुख्य चिकित्साधिकारी या सक्षम अधिकारी का प्रमाणपत्र परीक्षा के समय ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कराना होगा। 

परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव भी किया गया
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। बीएससी तृतीय वर्ष का इंडस्ट्रियल रसायन शास्त्र का चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा अब 15 सितंबर की जगह 25 सितंबर को होगी। समय वही रहेगा। 16 और 17 सितंबर की तीसरी पाली की बीकॉम तृतीय वर्ष ग्रुप-सी के प्रश्नपत्रों के नामों में संशोधन किया गया है। पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि परीक्षार्थी वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं। 

सामूहिक नकल में पकड़े कॉलेजों पर निर्णय नहीं
यूएफएम कमेटी ने अभी तक मार्च में हुई परीक्षाओं में सामूहिक नकल में पकड़े गए कॉलेजों पर निर्णय नहीं लिया है। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि एक-दो दिन में निर्णय ले लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें