पीएचडी करने के लिए शिक्षाशास्त्र में सर्वाधिक 521 आवेदन, उसके बाद हिंदी में 370, इतिहास में 266, राजनीतिशास्त्र में 237, विधि में 215 आवेदन मिले हैं। सबसे कम दो आवेदन माइक्रोबायोलॉजी में है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसिलिंग के समय विषयवार सीटों की जानकारी दे दी जाएगी।
केंद्रों पर होने वाली परीक्षाएं
- सेंट जोंस कॉलेज में अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, हिंदी और गणित।
- आरबीएस कॉलेज में विधि, शारीरिक शिक्षा और राजनीतिशास्त्र।
- आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस, खंदारी में रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, समाज कार्य, जंतु विज्ञान व अप्लाइड बिजनेस इकनॉमिक्स।
- इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) खंदारी परिसर में एकाउंट एंड लॉ, भूगोल, भौतिक विज्ञान और समाजशास्त्र।
- इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस, खंदारी परिसर में एग्रीकल्चर-प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स, प्लांट पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री , बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, माइक्रो बायोलॉजी, रुरल इकनॉमिक्स एंड को-ऑपरेशन, सांख्यिकी और दो विषयों की परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
- सेठ पद्मचंद जैन संस्थान, खंदारी परिसर में ड्राइंग एंड पेंटिंग, भाषा विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत।
- स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, खंदारी परिसर में बिजनेस एडमिनिस्टेशन, कंप्यूटर साइंस व संगीत।
- इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, पालीवाल पार्क परिसर में एग्रीकल्चर इकनॉमिक्स, एग्रीकल्चर केमेस्ट्री एंड सॉइल साइंस, एग्रीकल्चर-एग्रोनॉमी, एग्रीकल्चर-एमिनल हसबैंड्री एंड डेयरिंग, एग्रीकल्चर-हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर इटोमोलॉजी, एन्वायरमेंटल साइंस, दर्शनशास्त्र, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट।
- केएमआई, पालीवाल पार्क परिसर में होम साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैनेजमेंट।