फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 5 मार्च को, नहीं दिया जाएगा कोई नया पदक; जानें वजह

Thu, 15 Feb 2024 08:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय की सूची में 152 पदक ही शामिल किए गए हैं। गत दीक्षांत समारोह में नौ नए पदक दिए गए थे, लेकिन इस बार कोई नया पदक नहीं दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 89वें दीक्षांत समारोह पांच मार्च को है। इस बार  दीक्षांत समारोह में कोई नया पदक नहीं दिया जाएगा। जो पदक 88वें दीक्षांत समारोह में दिए गए थे, वही इस बार भी दिए जाने हैं। विश्वविद्यालय को किसी नए पदक के लिए प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की सूची में 152 पदक शामिल हैं। जो गत दीक्षांत समारोह में दिए गए थे। पदक निर्धारण समिति के अध्यक्ष व संयोजक प्रो. मोहम्मद अरशद ने बताया कि जैसे-जैसे परिणाम प्राप्त होते जा रहे हैं, पदकों का निर्धारण किया जा रहा है। आगामी दीक्षांत समारोह में किसी नए पदक को नहीं शामिल किया गया है। गत दीक्षांत समारोह में नौ नए पदक शामिल हुए थे। उससे पहले पांच पदकों को शामिल किया गया था।

पदक धारकों की संख्या बढ़ सकती है
विश्वविद्यालय के 89वें दीक्षांत समारोह में पदक धारकों की संख्या बढ़ सकती है। वजह यह है कि स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के साथ एनईपी के तहत संचालित स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे में विभिन्न पदकों पर एक से अधिक अभ्यर्थी हो सकते हैं। बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाने पर तमाम विद्यार्थियों के अंक समान होते हैं। हालांकि पदक सूची निर्धारित होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें