पांच कॉलेजों की संबद्धता समाप्त की जाएगी
प्रभारी कुलपति ने बताया कि शासन और विधानसभा के निर्देशों के अनुसार मथुरा के पांच कॉलेजों की संबद्धता समाप्त भी की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
ये 24 कॉलेज प्रवेश के लिए पात्र मिले
1. बीएसए कॉलेज, 2. केआर कॉलेज, 3. केआर गर्ल्स कॉलेज, 4. आरसीए गर्ल्स कॉलेज, 5. इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल फिलॉसफी, वृंदावन, 6. केआरटीटी कॉलेज, 7. राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट, 8. राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एजूकेशन, 9. एबीएस कॉलेज, छाता, 10. वूडरक डिग्री कॉलेज, 11. डीपी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, चौमा, 12. एएसएम महाविद्यालय, एनएच-टू, जैत, 13. कृष्णा कॉलेज, बरसाना रोड, नंदगांव, 14. भूदेवी माता महाविद्यालय, पैगांव, 15. चक्लेशर सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, भरतपुर रोड, धनगांव, 16. एसडीएस डिग्री कॉलेज, कोसी खुर्द, 17. चंदनवन इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, 18. जसवंत सिंह भदौरिया कन्या महाविद्यालय, कोसी खुर्द, 19. किशन प्यारी शुक्ला कॉलेज, 20. भदौरिया कॉलेज एजूकेशन, कोसी खुर्द, 21. पूरन गोपाल शुक्ला एकेडमी, मुंडेसी, 22. पूरन गोपाल शुक्ला नेशनल कॉलेज ऑफ लॉ, मंडेसी, 23. लोटस शिक्षण संस्थान कोसी खुर्द, 24. पंडित लोकमणि शर्मा स्वतंत्रता सेनानी राजकीय महाविद्यालय माट।
सभी कॉलेजों में सीटों के अनुरूप ही प्रवेश
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि सभी संबद्ध कॉलेजों को आवंटित सीटों के अनुरूप ही प्रवेश लेने की अनुमति दी जाएगी। कोई कॉलेज सीट से अधिक प्रवेश नहीं ले सकेंगे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: प्रवेश से वंचित छात्रों को एक और मौका, 31 अगस्त तक बढ़ाई तारीख