फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा अब 26 जुलाई से

Sat, 10 Jul 2021 10:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि फिलहाल 26 जुलाई से परीक्षा कराने की योजना है। एक-दो दिन में ही तारीख के साथ परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा अब 26 जुलाई से कराई जानी है। इसी के अनुरूप अंतिम रूप से परीक्षा कार्यक्रम तैयार कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम वेबसाइट और कॉलेजों की लॉगइन आईडी में डालकर आपत्तियां मांगी थी। इनके आधार पर कार्यक्रम में कुछ संशोधन भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन


परीक्षाएं पहले 22 जुलाई से कराने की योजना थी। अभी परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची तय नहीं हुई है। इससे परीक्षा को कुछ आगे बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि फिलहाल 26 जुलाई से परीक्षा कराने की योजना है। एक-दो दिन में ही तारीख के साथ परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि परीक्षा केंद्रों की सूची पर भी काम चल रहा है। एक हफ्ते के अंदर इसे भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 
    
15 अगस्त तक परीक्षाएं संपन्न करानी है
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार मुख्य परीक्षाएं 15 अगस्त तक संपन्न करानी हैं। उसी के अनुरूप परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण किया जा रहा है। कुछ छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई कि उनकी परीक्षाएं लगातार हैं, उनके बीच अंतराल कम है, उनमें कुछ बदलाव किया गया है। वहीं, बीकॉम के छात्रों ने बताया कि इसी दौरान उनके सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं हैं, जो तारीखें बताई गई हैं, उनमें उनकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नहीं रखी जा रही हैं।  
विज्ञापन


अयोध्या में हादसा: सरयू में डूबने से सात की मौत, पड़ोसियों से कहा था 'श्रीराम ने बुलाया है...उनके दर्शन से मन को शांति मिलती है'

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें