फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 26 अप्रैल से, 100 प्रश्नों में 50 के देने होंगे उत्तर

Thu, 14 Apr 2022 06:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 26 अप्रैल से 14 जून तक होंगी। दो घंटे की परीक्षा होगी। ओएमआर शीट वाली परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 50 के उत्तर देने होंगे। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और परास्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 26 अप्रैल से 14 जून तक चलेगी। तीन पालियों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


 विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक प्रत्येक पाली की परीक्षा दो घंटे की होगी। पहली पाली सुबह 08:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 से 01:30 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक होगी। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं। 

जो भी प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे, उनके आगे ओएमआर अंकित कर दिया गया है। ओएमआर शीट आधारित परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें से 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। वहीं, लिखित परीक्षा वाले प्रश्नपत्रों में कुल 10 प्रश्न पूछे जाएंगे, इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें