फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा दो मार्च से, प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू

Sat, 18 Jan 2020 06:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी। प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को खंदारी परिसर स्थित अतिथिगृह में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि इस बार मुख्य परीक्षा के लिए कम केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


तय किया गया कि प्रत्येक जिले को दो परीक्षा पालक देखेंगे। इनके साथ 16 कर्मचारी लगाए जाएंगे। खंदारी परिसर में ही कंट्रोल रूम रहेगा। यहां चार शिक्षक डॉ. मोहम्मद हुसैन, रंजीत भारतीय, रितेश कुमार, सलीम जावेद की ड्यूटी रहेगी। 

अभी राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेजों की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में 21 जनवरी से शुरू होंगी। प्रायोगिक के लिए इस बार नोडल सेंटर 45 की जगह 30 और मुख्य परीक्षा के लिए केंद्र 380 तक ही रखे जाने पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


प्रायोगिक परीक्षा के लिए जिलेवार सेवानिवृत्त शिक्षकों का पैनल बनाया जाएगा। इसके सदस्य न आने पर दूसरे पैनल से परीक्षा कराई जा सकती है। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, उपकुलसचिव शमीम अहमद, प्रो. सुगम आनंद, प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. एचएस सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें