फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: सम सेमेस्टर मुख्य परीक्षाओं के आवेदन चार अप्रैल तक, MBBS और BDS का जारी परीक्षा कार्यक्रम

Sun, 29 Mar 2026 12:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन जारी हैं तो एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर (अप्रैल-मई-2026) की मुख्य परीक्षाओं के बारे में निर्देश जारी किए हैं। सभी छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल के माध्यम से समय से परीक्षा आवेदनपत्र भरना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

सहायक नोडल अधिकारी समर्थ पोर्टल प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर के नियमित एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है।

उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को अपने लॉगइन आईडी से पोर्टल पर प्रवेश कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन भरने के बाद संबंधित कॉलेज की ओर से उसे एडमिन और वेरिफाई किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा शुल्क जमा किया जा सकेगा। साथ ही विद्यार्थियों को कोर्स चयन की प्रक्रिया समझाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से यूट्यूब लिंक भी जारी किया गया है। निर्देश में बताया गया है कि यदि किसी छात्र को आवेदन में समस्या आती है, तो वह निर्धारित ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा सेमेस्टर (2, 4, 6 व 8) की पुनर्परीक्षाओं के आवेदन विश्वविद्यालय से जारी लिंक के माध्यम से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एफवाईयूपी देखकर करें चयन
नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत द्वितीय सेमेस्टर के विषय चयन करते समय प्रत्येक पेपर के आगे फोर ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम (एफवाईयूपी) लिखा होगा। जिन पेपरों के आगे एफवाईयूपी है, वही छात्र-छात्राओं को चयनित करने होंगे।

एमबीबीएस की परीक्षाएं 2 अप्रैल से
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल सप्लीमेंट्री (नवीन पाठ्यक्रम) और एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-1 व पार्ट-2 (नवीन, पुराना पाठ्यक्रम) की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 2 से शुरू होकर 15 अप्रैल तक संचालित होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सभी परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कराई जाएंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र आईईटी खंदारी परिसर निर्धारित किया गया है। 

 
विज्ञापन

बीडीएस की परीक्षाएं 4 अप्रैल से
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) तृतीय एवं चतुर्थ प्रोफेशनल (मुख्य एवं सप्लीमेंट्री) परीक्षा-2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षाएं 4 से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सभी परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगी। केडी डेंटल कॉलेज मथुरा, रामा डेंटल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कानपुर और डीजे डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर मोदीनगर का परीक्षा केंद्र आईईटी खंदारी कैंपस, आगरा को बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें