जिनकी परीक्षा, उनके प्रवेशपत्र अपलोड
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि 20 अगस्त को जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी है, उनके प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी खुद प्रवेशपत्र निकाल सकते हैं और कॉलेजों से भी प्राप्त कर सकते हैं। पहले की तरह कॉलेजों की लॉगइन आईडी में भी प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए गए हैं।
77 हजार ने ही भरे फॉर्म
स्नातक प्रथम वर्ष की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए अभी तक सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जा सके हैं। 99 हजार से अधिक के परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं, शुक्रवार तक करीब 77 हजार छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरे गए थे। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि 20 अगस्त को जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है, उनके फॉर्म भरे जा चुके हैं।