फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भवन में शुरू हुआ था आगरा विश्वविद्यालय, इन हस्तियों ने पाई शिक्षा, पढ़िए गौरवमयी इतिहास की दास्तां

Wed, 01 Jul 2020 12:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) एक शताब्दी पूरा करने के नजदीक है। एक जुलाई 2020 को 94 वर्ष का हो जाएगा। इसके 46 कुलपति रह चुके हैं। कई चर्चित हस्तियों ने इस विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष व दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के डीन प्रो. सुगम आनंद का कहना है कि कोलकाता व इलाहाबाद जैसे विश्वविद्यालयों को बड़े क्षेत्र में फैलाव की वजह से परीक्षा कराने में कठिनाई हो रही थी, तो वर्ष 1927 में आगरा विश्वविद्यालय की नींव रखी गई।

भरतपुर हाउस के एक भवन में इसकी शुरूआत हुई। पंजाब की सीमा से लेकर बिहार की सीमा तक और राजस्थान व मध्यप्रदेश के सभी कॉलेज इससे संबद्ध कर दिए गए। 14 कॉलेजों से शुरू हुए इस विश्वविद्यालय से आज करीब 1100 कॉलेज संबद्ध हैं। जबकि दो मंडलों में यह विश्वविद्यालय सिमट गया है। 
विज्ञापन

 

वर्ष 1953 में पहला आवासीय संस्थान कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ शुरू हुआ। 1957 में समाज विज्ञान संस्थान व 1968 में गृह विज्ञान संस्थान की स्थापना हुई। कुलपति डॉ. अगम प्रसाद माथुर ने 1984 में बेसिक साइंस संस्थान, पुस्तकालय विज्ञान विभाग, वर्ष 1985 में इतिहास एवं संस्कृति विभाग की स्थापना की।

बाद में बाकी संस्थान बने। वर्ष 1995 में आगरा विश्वविद्यालय का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय रखा गया। इस विश्वविद्यालय शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होने के लिए अभी मीलों का सफर तय करना है। 

विश्वविद्यालय की खोई गरिमा वापस लाना है: प्रो. अशोक मित्तल
विश्वविद्यालय के 46 वें कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह इस विश्वविद्यालय (सेंट जोंस कॉलेज) के छात्र रहे और अब 94वें स्थापना दिवस में बतौर कुलपति शामिल होंगे। उनकी मंशा विश्वविद्यालय की खोई हुई गरिमा को वापस लाना है। छात्रों का विश्वास उठ गया है कि उनकी कब परीक्षा होगी और कब परिणाम मिलेगा। 
 
विज्ञापन

ये रहे हैं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र 
आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम आता है। यूजीसी के वर्तमान चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह भी इसी विश्वविद्यालय के छात्र हैं। 

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्थापना दिवस मनाया जाएगा
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि बुधवार को शाम चार बजे जेपी सभागार में विश्वविद्यालय 94वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें सभी शिक्षकों, डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, अधिकारियों, शिक्षक संघ व शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों को शामिल होना है। सभी मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें