फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागरः दो बच्चियों के झूठ बोलकर तैयार कराए फर्जी दस्तावेज, मानव तस्करी निरोधक शाखा करेगी जांच

Wed, 01 Jul 2020 11:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने मास्टरमाइंड अस्मिता की तलाश के लिए नेपाल पुलिस से किया संपर्क 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोख के सौदागर मामले में पुलिस ने फरीदाबाद की सरगना नीलम के खिलाफ धोखाधड़ी के साक्ष्य जुटाए हैं। उस पर इसकी धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया था कि दो बच्चियां उसकी हैं, जबकि जांच में पता चला कि नीलम उनकी मां नहीं है। इन बच्चों के दस्तावेज भी नीलम ने तैयार करवाए थे। पुलिस अब मुकदमे में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज की धारा की भी वृद्धि करेगी। 
विज्ञापन


एसपी आरए प्रमोद कुमार ने बताया कि नीलम अस्पताल संचालकों के संपर्क में रहती थी। उनकी मदद से ही सरोगेसी कराती थी। इसके साथ ही महिलाओं के अंडाणुओं को बेचने के लिए अस्पताल में ले जाती थी। तीन अस्पतालों का नाम पहले सामने आ चुका है। अब फरीदाबाद के एक और अस्पताल का नाम सामने आया है। पुलिस अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी करेगी।

कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं
विज्ञापन


उनसे बयान देने के लिए कहा जाएगा। पुलिस की एक टीम फरीदाबाद भेजी जाएगी। इसमें मानव तस्करी निरोधक शाखा को भी लगाया जाएगा। फतेहाबाद पुलिस ने नेपाल की पुलिस से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। नेपाल के अधिकारी से फोन पर अस्मिता नामक अस्पताल संचालक महिला के बारे में पूछा गया है। वह कौन से जिले की रहने वाली है? उसका अस्पताल किस नाम से है? इन सब की जानकारी नेपाल पुलिस से ली जा रही है।
विज्ञापन

दो लड़कों की तलाश में फरीदाबाद जाएगी पुलिस 
गैंग से जुड़ी महिलाओं ने लॉकडाउन के दौरान पांच बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से तीन बच्चियों को नेपाल ले जाते समय गैंग की सरगना नीलम के पास से बरामद कर लिया गया, जबकि दो लड़के भी पैदा हुए थे, जिनके बारे में पुलिस को अब तक कोई जानकारी नहीं मिली हैं।

वहीं बच्चों को पैदा करने वाली मां कौन हैं? बायोलॉजिकल मां-बाप कहां के रहने वाले हैं? यह सब पता करने के लिए अब पुलिस की एक टीम फिर से फरीदाबाद जाएगी। इसमें मानव तस्करी निरोधक शाखा को भी लगाया जाएगा। 

...तो बढ़ेगी हत्या और अपहरण की धारा
एसपी आरए प्रमोद कुमार ने बताया कि फरीदाबाद के हॉस्पिटल में दो लड़के भी पैदा हुए थे। इन बच्चों के बारे में पता किया जा रहा है। अगर, बच्चे नहीं मिलते हैं तो यह आशंका जताई जाएगी कि उनकी हत्या कर दी गई। इसलिए मुकदमे में अपहरण के साथ ही हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी। नीलम से बच्चों के बारे में पूछताछ करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें