डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का गेट
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना के तहत शोध कार्यों के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों के पांच शिक्षकों ने आवेदन किया है। दो शिक्षकों ने वृहद शोध और तीन ने लघु शोध परियोजना के लिए आवेदन किया है।
सर्द हवा ने बढ़ाई कान और गले की बीमारी, फूल रहे टौंसिल, चिकित्सकों ने दी सलाह, बरतें ये सावधानियां
विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च और रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. अजय तनेजा ने खुद आवेदन किया है। उनका विषय एन्वायरनमेंट केमिस्ट्री है। इसी विभाग के शिक्षक डॉ. जैसवार गौतम ने नैनो केमिस्ट्री विषय पर शोध कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा गणित विभाग के प्रो. संजीव कुमार, भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. बीपी सिंह ने सोलर फिजिक्स विषय में आवेदन किया है। चारों शिक्षक स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के हैं। वहीं, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के बॉटनी विभाग के डॉ. रजनीश अग्निहोत्री ने प्लांट टिशू कल्चर विषय पर शोध कार्य के लिए प्रस्ताव दिया है।
आगरा-जयुपर मार्ग पर हादसाः खड़े ट्रक से टकराई सवारी जीप, मची चीखपुकार
प्रो. अजय तनेजा और डॉ. रजनीश अग्निहोत्री ने वृहद शोध परियोजना के लिए और बाकी तीनों शिक्षकों ने लघु शोध परियोजना के लिए प्रस्ताव दिया है। कॉलेजों के शिक्षक भी आवेदन कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 दिसंबर थी, इसे 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।