स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी नहीं की जा सकी है, जबकि परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। तैयारियां अधूरी होने और परीक्षा फॉर्म न भरे जाने कर वजह से 17 अगस्त की परीक्षा टाली जा चुकी है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची अभी तक जारी नहीं की जा सकी है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अगस्त से ही शुरू करा दी गई हैं। तैयारियां अधूरी होने और परीक्षा फॉर्म न भरे जाने कर वजह से 17 अगस्त की परीक्षा टाली जा चुकी है। अगली परीक्षा अब 20 अगस्त को होनी है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों की प्राथमिक सूची 11 अगस्त को जारी की गई थी। उस पर 12 अगस्त को शाम चार बजे तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 179 परीक्षा केंद्र सूची में शामिल किए गए थे। आपत्तियां तो न के बराबर प्राप्त हुईं। परीक्षा फॉर्म न भरे जाने की वजह से परीक्षार्थियों का आवंटन नहीं किया गया था। करीब 70 कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रार्थनापत्र जरूर दिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने योजना बनाई थी कि 16 अगस्त तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी, ऐसा नहीं हो पाया। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 17 अगस्त को जारी कर दी जाएगी।