फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा: कोरोना के लक्षण दिखने पर अलग कक्ष में कराई जाएगी परीक्षा

Thu, 10 Sep 2020 10:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

केंद्र के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बुखार व अन्य लक्षण दिखने पर परीक्षार्थी को सीटिंग प्लान से अलग अन्य कक्ष में बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, उन्हें परीक्षा के समय अपनी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करानी होगी। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में किसी परीक्षार्थी में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसे अलग कक्ष में बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी। यदि कोई परीक्षार्थी कोरोना संक्रमित है तो उसकी परीक्षा बाद में कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी किए गए संशोधित आदेश यह स्थिति स्पष्ट की गई है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से पहले जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि कोरोना के लक्षण होने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा नहीं दिलाई जाएगी। अब इसमें सुधार कर दिया गया है। केंद्र के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बुखार व अन्य लक्षण दिखने पर परीक्षार्थी को सीटिंग प्लान से अलग अन्य कक्ष में बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, उन्हें परीक्षा के समय अपनी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करानी होगी। 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा में 745 कॉलेजों के अंतिम वर्ष के करीब 98,600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 35 नोडल सेंटर और 375 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना से बचाव के उपाय करने के लिए कॉलेजों को निर्देश जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़नदस्तों का गठन नहीं किया गया, सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा नहीं गया
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 11 सितंबर से शुरू हो रहीं हैं। बुधवार शाम तक उड़नदस्तों का नए सिरे से गठन नहीं किया गया। पूर्व की परीक्षा में बनाए गए उड़नदस्तों को दिशा-निर्देश भी नहीं जारी किए हैं। सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से भी नहीं जोड़ा गया है।

मार्च में परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों को कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चलते हुए नहीं मिले थे। 50 फीसदी से भी कम केंद्र सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़ पाए थे। बची हुई परीक्षाओं को कराने के लिए सीसीटीवी के संचालन या केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ने पर अभी तक अधिक जोर नहीं दिया गया है। यहां तक कि केंद्रों का निरीक्षण भी नहीं कराया गया कि वहां पर जरूरी व्यवस्थाएं हैं भी या नहीं। 

परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि प्रो. लवकुश मिश्रा ही उड़नदस्ते के प्रभारी रहेंगे। गुरुवार को इस संबंध में बैठक भी की जाएगी। कंट्रोल रूम बना दिया गया है। बृहस्पतिवार को इसे शुरू करा दिया जाएगा। पहले जिन केंद्रों की आईडी मिली थी, उनको जोड़ा जाएगा, बाकी केंद्रों को भी कंट्रोल रूम से जुड़वाने का प्रयास किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें