डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विधि और बीएड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएड की परीक्षा आठ जून से और विधि की परीक्षाएं चार जून से शुरू होंगी। 26 जून को परीक्षाएं संपन्न होंगी।
परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं के आवेदन 25 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। 25 मई के बाद आवेदन पर एक हजार रुपये विलंब शुल्क लगेगा। बीएड के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं होंगी।
परीक्षा का समय दोपहर 03:00 से शाम 06:00 बजे तक है। प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की पहले दिन की परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी। एलएलबी और बीएएलएलबी के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं दो पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक होगी।