फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने बाद खुलेंगे उच्च शिक्षण संस्थान, थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद छात्रों को प्रवेश

Mon, 23 Nov 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उच्च शिक्षण संस्थानों में सोमवार से भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों में इसकी तैयारी कर ली गई है। प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी। शुरूआत में कम पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि संस्थानों और कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई कराए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वह शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। छात्र-छात्राओं का मास्क लगाकर कॉलेज पहुंचना अनिवार्य है। 

स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाएं लगेंगी
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि 23 नवंबर से भौतिक रूप से कक्षाएं लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को ही कक्षाओं को सैनिटाइज करा दिया गया। शुरुआत में स्नातक अंतिम वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को ही बुलाया जा रहा है। छात्रों के लिए मास्क पहनकर जाना अनिवार्य किया गया है। 
विज्ञापन

उपस्थिति देखकर आगे की योजना बनाई जाएगी
आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यदुवीर सिंह चौहान का कहना है कि सोमवार से कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। प्रवेश द्वार पर ही छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। कक्ष में निर्धारित दूरी पर बैठाया जाएगा।

फर्नीचर और कक्षाओं को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाएगा। कॉलेज में कई परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं। शुरूआत में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देखने के बाद आगे की योजना बनाई जाएगी। छात्र अधिक आएंगे तो उन्हें अलग-अलग दिनों या शिफ्ट में बुलाया जाएगा। 

एक दिन ऑफलाइन तो एक दिन ऑनलाइन पढ़ाई
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अजय तनेजा का कहना है कि ऑफलाइन पढ़ाई कराने की पूरी तैयारी है।


पहले एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों को बुलाया जाएगा। उसके बाद प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को। इनकी एक दिन ऑफलाइन और एक दिन ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। इससे एक दिन में 50 फीसदी छात्र-छात्राएं ही कॉलेज पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

संस्थान खुलने की खुशी 
आठ माह बाद संस्थान पढ़ाई के लिए खुल रहे हैं, इससे मन में खुशी है। कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने के बजाय और बढ़ रहा है, ऐसे में खुद सावधानी बरतनी होगी। मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। - विकास, एमए, समाजशास्त्र अंतिम वर्ष के छात्र

छात्रों को लाभ होगा

ग्रामीण अंचलों के काफी छात्र-छात्राएं संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे, ऑफलाइन कक्षाएं लगने से उन्हें लाभ होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे उपाय अपनाने होंगे। - सतीश सिकरवार, एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें