फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोहः बीएड व एमएड के टॉपर रह जाएंगे पदक से वंचित, जानिए आखिर क्या है वजह

Mon, 23 Sep 2019 10:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह में बीएड और एमएड पाठ्यक्रमों के टॉपर पदक से वंचित रह जाएंगे। जबकि इन पाठ्यक्रमों में पदक हैं। एमएड का परीक्षा परिणाम अभी आया नहीं है और बीएड का परिणाम आने के बाद भी अभ्यर्थी की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी पदकों की प्रस्तावित सूची में बीएड और एमएड के पाठ्यक्रमों में दिए जाने वाले तीन पदकों के लिए लिखा गया है कि अभ्यर्थी की घोषणा बाद में की जाएगी। इसमें ‘आगरा विश्वविद्यालय बीएड स्वर्ण पदक’, ‘विशेष एमएड स्वर्ण पदक’, ‘आगरा विश्वविद्यालय एमएड स्वर्ण पदक’ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: दीक्षांत समारोहः टॉपर होने पर भी नहीं मिलेगा पदक, जानिए आखिर क्या है वजह
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह तक इन पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों की घोषणा कर पाना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है। एमएड का सत्र लेट चल रहा है, इसलिए अभी तक परिणाम नहीं आया है।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में पदक दें तो संख्या चार गुनी हो जाए
‘आगरा विश्वविद्यालय बीएड स्वर्ण पदक’ और ‘आगरा विश्वविद्यालय एमएड स्वर्ण पदक’ प्रत्येक महाविद्यालय में बीएड-एमएड सत्र 2017-19 में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को दिए जाने की व्यवस्था है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 460 बीएड कॉलेज हैं और 24 एमएड कॉलेज हैं। 

दीक्षांत समारोह में महज दो पाठ्यक्रम में ही देने पड़ जाएंगे। कई वर्षों से इन पाठ्यक्रमों में पदक होने के बाद भी दिए नहीं जा रहे हैं। 85वें दीक्षांत समारोह में सभी पाठ्यक्रमों में मिलाकर 108 पदक (प्रस्तावित सूची के मुताबिक) दिए जाने हैं। दो वर्ष से बीएड पाठ्यक्रम का परिणाम दीक्षांत के पहले जारी कर दिया गया है, इसके बाद भी पदक के लिए अभ्यर्थियों की घोषणा नहीं की गई है।

एमएड का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो पाया है। परिणाम आने के बाद इसे शामिल कराया जाएगा। बीएड पाठ्यक्रम में पदक दिए जाने का मामला कार्य परिषद में रखा जाएगा। -केएन सिंह, कुलसचिव, विश्वविद्यालय  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें