फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की सेमेस्टर परीक्षा की तारीख का एलान, नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी भी शुरू

Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवासीय इकाइयों में सेमेस्टर परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई में 25 सितंबर से सेमेस्टर परीक्षा प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह से नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने बताया कि विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई के अंतिम वर्ष / अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 25 सितंबर से प्रारंभ होंगी। इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अपने शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं।

छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं को दूर करने के लिए संस्थान आ सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए एक योजना बनानी होगी। एक निश्चित संख्या में ही विद्यार्थी अपने शिक्षकों से संपर्क करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू

कुलपति ने बताया कि अक्तूबर पहले सप्ताह से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने की भी तैयारी है। आगामी सत्र की अवधि कम रह जाने से विद्यार्थियों पर पूरा पाठ्यक्रम पूर्ण करने का मानसिक दबाव न रहे , इसे दृष्टिगत रखते हुए पाठ्यक्रम में कटौती की जाएगी।

बोर्ड ऑफ स्टडीज और विद्या परिषद आदि में प्रस्ताव रखकर पाठ्यक्रम में कटौती का कार्य किया जाएगा । सभी इकाइयों में से एक निश्चित अनुपात में पाठ्यक्रम कम किया जाएगा,  जिससे विद्यार्थी को विषय की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें