फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय : छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबर, बढ़ाई जाएंगी बीए ऑनर्स हिंदी की सीटें

Sun, 06 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बोर्ड ऑफ स्टडीज में पास हुआ प्रस्ताव, अब कुलपति को प्रस्ताव दिया जाएगा, करीब 1600 आवेदन इस पाठ्यक्रम में हुए
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में इस वर्ष से बीए ऑनर्स हिंदी पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। सीटों के अनुपात में बंपर आवेदन आए हैं। इसको देखते हुए बोर्ड ऑफ स्टडीज ने सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया है। इसे कुलपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आवेदनों की संख्या को देखते हुए सीटें बढ़ना तय है। 

विज्ञापन


पूर्व में जारी विज्ञापन में बीए ऑनर्स हिंदी में 25 सीटें रखी गईं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 1600 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। एक सीट के लिए 64 आवेदन हैं। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेनों की संख्या अभी और बढ़ेगी। 


60 विद्यार्थियों का बनता है एक बैच

संस्थान के निदेशक और विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर का कहना है कि एक बैच 60 विद्यार्थियों का बनता है। आवेदनों की संख्या भी बहुत अधिक है। इन सभी को देखते हुए सीटों को बढ़वाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बोर्ड ऑफ स्टडीज ने सीटों को 25 से बढ़ाकर 60 किए जाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। कुलपति के समक्ष इसे रखा जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 60 सीटों पर ही प्रवेश लिया जाएगा। सीट के अनुपात विश्वविद्यालय को सर्वाधिक आवेदन इसी पाठ्यक्रम में मिले हैं। विद्यार्थियों के आवेदन के आधार पर संस्थान व कॉलेज रिपोर्ट कर रहे हैं। मेरिट लिस्ट निकाले जाने बाद प्रवेश लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें