फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: विश्वविद्यालय ने सीटें नहीं भरे जाने पर फिर बढ़ाई प्रवेश की तारीख, वेब पंजीकरण के लिए भी एक और मौका

Wed, 12 Oct 2022 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छठी बार प्रवेश की तारीख बढ़ाई है। छात्र-छात्राएं अब 20 अक्तूबर तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने प्रवेश की तारीख एक बार और बढ़ा दी है। अब 20 अक्तूबर तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इससे पहले पांच बार प्रवेश की तारीख बढ़ाई जा चुकी है। इस बार वेब पंजीकरण कराने की भी सुविधा दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 2022-23 सत्र के प्रवेश के लिए तारीख बढ़ाने के लिए छात्रों की ओर से मांग आ रही थी। इसको देखते हुए तारीख बढ़ाई है। छात्र विभिन्न संकाय में शैक्षणिक रिकॉर्ड लेकर काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। 

यहां शैक्षणिक रिकॉर्ड का सत्यापन कर छात्रों को मौके पर ही प्रवेश देंगे। वेब पंजीकरण के लिए भी एक और मौका दिया है। अगर कोई छात्र वेब पंजीकरण से वंचित है तो पंजीकरण करा सकता है। इसकी भी अंतिम तारीख 20 अक्तूबर है।  इसके बाद ही वह पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Agra: डेढ़ लाख रुपये में होता था एमबीबीएस की कॉपी बदलने का सौदा, विवि के आरोपी कर्मचारियों ने उगले राज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें