डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमए समेत बीएससी के 66431 छात्रों का परीक्षा परिणाम रोक दिया है। इसमें 42 नकलची भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने इन छात्रों का परीक्षा शुक्ल न मिलने, प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक प्राप्त न होने की वजह से यह निर्णय लिया है। एमए मनोविज्ञान प्रथम वर्ष में 261 में से 193 विद्यार्थी फेल हो गए हैं।
बीएससी प्रथम वर्ष में 74244 विद्यार्थियों में से 4707 पास और 5658 फेल हो गए। 39 नकलची के अलावा 65840 का परिणाम रोका गया। एमए मनोविज्ञान प्रथम वर्ष में 261 विद्यार्थियों में से 68 पास और 193 विद्यार्थी फेल हो गए हैं।
एमए संस्कृत प्रथम वर्ष में 183 विद्यार्थियों में से 168 पास और 15 फेल हुए। एमए दर्शनशास्त्र प्रथम वर्ष में 77 में से 65 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 11 फेल और एक परीक्षा परिणाम का अपूर्ण है। एमए प्रथम वर्ष संगीत में 37 में से एक फेल और 36 उत्तीर्ण हुए हैं।
एमएससी जंतु विज्ञान फाइनल में 353 में से 95 विद्यार्थी पास और 67 फेल हो गए के अलावा 191 का रिजल्ट रोका है। एमएससी वनस्पति विज्ञान फाइनल की परीक्षा में 323 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें से 124 उत्तीर्ण हुए और 25 विद्यार्थी फेल हुए हैं तो 174 का रिजल्ट रोका गया है।