फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बवाल के बाद तालाबंदी, धरने पर बैठे कर्मचारी, कामकाज ठप

Fri, 26 Oct 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
धरने पर बैठे विश्वविद्यालय के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बवाल के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया है। विश्वविद्यालय के कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क में गुरुवार को छात्रों ने बवाल कर दिया था। जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। इसमें कुलसचिव केएन सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी समेत कई लोग घायल हो गए। 

घटना के विरोध में कर्मचारी संघ ने आज विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर दी। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी समेत तमाम कर्मचारी परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। इनकी मांग है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ बवाल

विश्वविद्यालय में बवाल सुरक्षा कर्मियों द्वारा छात्रों को पीटे पर हुआ। दरअसल, कुछ छात्र-छात्राएं टीए-डीए की मांग को लेकर आए थे। उनकी कुलसचिव केएन सिंह से नोंकझोक हो गई। यह देख वहां सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। 
  
सुरक्षा गार्डों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। मुख्य द्वार के बाहर छात्रों व सुरक्षा गार्डों में हाथापाई हो गई। इसके बाद छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। अधिकारी और कर्मचारी अंदर भागे।

कुलसचिव के मुंह पर पत्थर लगा, उनका दांत टूट गया। वहीं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव भी चोटिल हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन इस घटना को साजिश मान रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें