फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के पहले ही दिन 'फेल' हुआ विश्वविद्यालय, कहीं समय से नहीं मिले प्रश्नपत्र तो कहीं कम पड़ गए

Fri, 01 Mar 2019 07:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की परीक्षा देते परीक्षार्थी
विज्ञापन

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। कई केंद्रों पर प्रश्नपत्र कम पड़ गए। मैनपुरी के एक परीक्षा केंद्र पर दो घंटे देरी से परीक्षा कराई गई। मैनपुरी के कई परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र कम संख्या में पहुंचे। 

विज्ञापन


जीएसएम कॉलेज, मैनपुरी में दूसरी पाली की परीक्षा में बीए प्रथम वर्ष के गृह विज्ञान विषय में 240 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 15 प्रश्नपत्र कम पहुंचे। इससे परीक्षा शुरू नहीं कराई गई। नोडल केंद्र से संपर्क किया गया। अंत में तय किया गया कि सभी परीक्षार्थियों को कक्ष में बैठाए रखा जाए, एक साथ सभी की परीक्षा कराई जाए। 

परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक था। एक बजे से परीक्षा शुरू हो सकी। परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया। शाम चार बजे परीक्षा संपन्न हुई। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश का कहना है कि परीक्षा देरी से क्यों शुरू हुई इसके बारे में नोडल सेंटर से पूछा जाएगा। 

विज्ञापन

कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए 

वहीं, फिरोजाबाद में हरीमोहन मार्गश्री महाविद्यालय में सुबह की पाली में सवा घंटे देरी से परीक्षा शुरू हुई। प्रश्नपत्र देरी से मिला। पहले दिन बीए तीनों वर्षों की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। तीनों पाली में सर्वाधिक परीक्षार्थी सैन्य विज्ञान के थे। तीनों पाली में करीब 24 हजार परीक्षार्थी बीए, बीएससी और बीकॉम वोकेशनल प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के पंजीकृत थे।  

विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के सुचारु रूप से संचालन के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं। पालीवाल पार्क परिसर में उपकुलसचिव सिंधीराम (मोबाइल नंबर- 8279772037, 9368858616), सहायक कुलसचिव राजेश चोपड़ा (मोबाइल नंबर-9412271054), अधीक्षक गोपनीय प्रवीन कुमार अग्रवाल (मोबाइल नंबर-9411626903) सहित नौ लोगों के नंबर जारी किए गए हैं। 

कुलपति कैंप कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में सहायक कुलसचिव शेखर अस्थाना (मोबाइल नंबर-9897765603), मिनेश शर्मा (मोबाइल नंबर-9411200057) सहित पांच लोगों के नंबर जारी किए हैं। 
विज्ञापन

उड़नदस्ते नहीं बन पाए 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक उड़नदस्तों का गठन नहीं किया है। पहले दिन की परीक्षा में केंद्रों का निरीक्षण नहीं किया जा सका। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ने की योजना है। परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रों से आईपी एड्रेस व पासवर्ड, क्यूआर कोड, लॉगिन आईडी, डीबीआर ब्रांड की जानकारी मांगी है। केंद्रों को कैमरे से भी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें