फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सुरक्षा के बीच 45 केंद्रों पर शुरू हुई विश्वविद्यालय परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 45 केंद्रों पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की छूटी हुई स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सभी केंद्रों पर परीक्षा कराई गईं।
विज्ञापन

केंद्रों पर परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया गया। बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
जिन पर मास्क नहीं था, उन्हें केंद्र पर ही मास्क उपलब्ध कराया गया। आरसी महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव ने बताया कि उनके नोडल केंद्र से संबद्ध सभी छह केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शेरपाल सिंह ने बताया कि उनके नोडल से संबद्ध 11 केंद्रों पर, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्प कश्यप ने बताया कि उनके नोडल से संबद्ध सभी आठ केंद्रों पर और नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के परीक्षा प्रभारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उनके नोडल केंद्र से संबद्ध 20 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ।
तीन पालियों में हुई परीक्षा
शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह सात से नौ बजे तक बीए फाइनल शिक्षाशास्त्र, द्वितीय पाली में 11 से एक बजे तक बीएससी फाइनल जूलोजी, एमएससी फाइनल मैथ, एमएससी फाइनल बायोलोजी, तृतीय पाली में तीन से पांच बजे तक बीकॉम फाइनल, एमए फाइनल भूगोल, शिक्षाशास्त्र और राजनैतिक शास्त्र की परीक्षा का आयोजन हुआ।
सामूहिक नकल की पुष्टि के बाद भी बना दिया केंद्र
किशनी। क्षेत्र के एक महाविद्यालय में 17 मार्च को आगरा से आए सचलदल ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। सचलदल ने कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय को अवगत भी कराया था। इसके बाद भी संबंधित कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। शुक्रवार को परीक्षा के दौरान यह केंद्र चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें