फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रेटर आगरा की डीपीआर को मिली मंजूरी, इन गांव की जमीनों के भाव छुएंगे आसमान; विकसित होंगी 10 टाउनशिप

Tue, 14 Oct 2025 08:04 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) अपनी सबसे बड़ी आवासीय योजना ग्रेटर आगरा की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। यहां  10 टाउनशिप विकसित होंगी जिनमें 4,353 भूखंड के साथ ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट भी होंगे।
विज्ञापन
टाउनशिप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा इनर रिंग रोड स्थित रायपुर और रहनकलां में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) अपनी सबसे बड़ी आवासीय योजना ग्रेटर आगरा लाॅन्च करेगा। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एडीए बोर्ड की 150वीं बैठक में ग्रेटर आगरा के डीपीआर को मंजूरी मिल गई। ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप विकसित होंगी जिनमें 4,353 भूखंड के साथ ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट भी होंगे।
विज्ञापन



अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ग्रेटर आगरा में कंसल्टेंट सर्वे, डाटा कलेक्शन एवं फिजिबिलिटी के आधार पर आवासीय योजना का मास्टर प्लान तैयार होगा। टाउनशिप में ग्रीन काॅरिडोर होगा जिसमें साइकिल ट्रैक, पैदल पथ एवं मनोरंजन की सुविधाएं होंगी। ग्रेटर आगरा में मिश्रित भू-उपयोग, व्यावसायिक और सामुदायिक उपयोग के भूखंड भी होंगे।

सीवरेज ट्रीटमेंट, वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांट, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के अलावा यूटिलिटी डक्ट्स का निर्माण होगा। मानचित्र पर विस्तृत चर्चा के बाद मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने ग्रेटर आगरा का प्रस्ताव पास करते हुए निर्देश दिए हैं कि टाउनशिप में पार्किंग सुविधा, पेयजल आदि सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा बोर्ड बैठक में एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने इनर रिंग रोड पर द्वितीय चरण में बन रहे टोल प्लाजा का 40% कार्य पूर्ण होने की बात कही। अटलपुरम की 138 हेक्टेयर में अवशेष आठ हेक्टेयर भूमि एडीए के नाम से दर्ज होने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दिवाली से पहले जलसंकट: एक चौथाई रह गई गंगाजल की आपूर्ति, त्योहार पर तीन लाख लोगों को होगी परेशानी

 


ग्यारह सीढ़ी पार्क में एडीए कराएगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेहताब बाग स्थित ग्यारह सीढ़ी पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर चर्चा की गई। चयनित फर्म ने कोई रुचि नहीं दिखाई। फर्म को अंतिम नोटिस भेजा गया है। मंडलायुक्त ने फर्म से कोई जवाब नहीं मिलने पर अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, उपाध्यक्ष से कहा कि एडीए अपने स्तर से हर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा बनाएं। इसमें स्थानीय कलाकारों को शामिल किया जाए।

 

पीडब्ल्यूडी करेगा जर्जर आवासों का ध्वस्तीकरण
ताजनगरी फेज-2 में दुर्बल आय वर्ग के 120 से अधिक आवास जर्जर हो चुके हैं जिनका ध्वस्तीकरण लोक निर्माण विभाग करेगा। डिफाल्टर आवंटियों की संपत्तियां निरस्त की गई हैं। उधर, शास्त्रीपुरम हाइट्स में 336 फ्लैट बिक चुके हैं। अटलपुरम में सार्वजनिक सुविधाओं एवं व्यवसायिक गतिविधियां के लिए कन्वेंशन सेंटर का निर्माण पीपीपी मोड पर होगा।

 

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
एडीए ने प्रवर्तन वार्डों में संशोधन का प्रस्ताव रखा। क्षेत्रफल में बड़े ताजगंज, छत्ता को दो भागों में बांटा गया है जिससे अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों पर रोक लग सके। दस से बढ़कर अब 12 वार्ड होंगे।


 
विज्ञापन

इन इलाकों में महंगी हुईं एडीए की संपत्तियां
सर्किल रेट 2025-26 के अनुसार एडीए की 39 योजनाओं में संपत्तियां महंगी हो गई हैं। इनमें नाॅर्थ विजय नगर, इनर सिटी रिंग रोड, नेहरू नगर एमजी रोड, सिविल लाइंस, वेस्ट ईदगाह, जयपुर हाउस, प्रताप नगर, टीला मंगली मनिहार, गजानन नगर, शाहगंज, गुरु तेग बहादुर नगर, न्यू राजा मंडी, माॅडल टाउन खेरागढ़ रोड, बल्केश्वर (घटवासन), जीवनी मंडी, खंदारी 80 फीट मास्टर प्लान रोड, संजय प्लेस आवासीय, चर्च रोड राम नगर काॅलोनी, जवाहरपुरम योजना, इंदिरापुरम, केदार नगर, रकाबगंज मार्ग, शहीद नगर शमसाबाद मार्ग, बिल्लोचपुरा, यातायात नगर, कैलाशपुरी, नाॅर्थ ईदगाह, नेहरू एन्क्लेव, नाई की मंडी, अशोक नगर (फटी धरती), बाग फरजाना, शिवाजी नगर, नवलगंज, ताजनगरी प्रथम व द्वितीय चरण, कालिंदी विहार, शास्त्रीपुरम, महर्षि वाल्मिकी मार्ग, तोता का ताल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें